Category: News
-

डीजे से परेशान परिवार फ्लैट छोड़ होटल में ठहरा, केस दर्ज
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी की ड्रीम होम्स सोसाइटी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि डायल-112 पर शिकायत करने और पुलिस के मौके पर पहुंचकर समझाने के बावजूद डीजे की आवाज कम नहीं…
-

PETA इंडिया ने पशुओं को क्रूरता से बचाने आयोजित किया कार्यशाला
त्रिशूर / पशुओं को क्रूरता से बचाने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने को लेकर PETA इंडिया द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है । इसी कड़ी में PETA इण्डिया ने पुलिस वालों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया क्योंकि इस काम में पुलिस की अहम भूमिका होती है। पशु…
-

पटना विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ का आयोजन
पटना, 05 अक्टूबर 2026: पटना विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में आज ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. परिमल कुमार खान ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. गोपाल शर्मा पूर्व वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक, पर्यावरण,…
-

राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन दिवस पर अररिया में जागरूकता कार्यक्रम
अररिया, 5 अक्टूबर 2026: राष्ट्रीय जलीय जीव गांगेय डॉल्फिन (Gangetic Dolphin) दिवस के अवसर पर अररिया जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अलमनार एजुकेयर, अररिया में विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गांगेय डॉल्फिन के महत्व, उसके संरक्षण तथा नदी पारिस्थितिकी…
-

डॉल्फिन संरक्षण पर वेबिनार का आयोजन
“राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र पटना ने राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर बिहार में डॉल्फिन संरक्षण व्यावहारिक बचाव तैयारी, निगरानी और समन्वित नदी संरक्षण पर वेबिनार का आयोजन किया”। पटना / राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, की ओर से 05.10.2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर बिहार में डॉल्फिन संरक्षण…
-

कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों का जन्म
भारत में चीतों की आबादी 60 हुई । भारत में चीतों की अगली पीढ़ी के उद्भव में महत्वपूर्ण मील का पत्थर: श्री भूपेंद्र यादव। नई दिल्ली / प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पारकरते हुए, 32 महीने की भारतीय मूल की मादा चीता केजेपी 21 ने 5 अक्तूबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतोंकी कुल आबादी 60 हो गई है, जिसमें 41 भारतीय मूल के चीते शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल डॉटमीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटनाक्रम को साझा करते हुएकहा कि मुखी और केजीपी12 के बाद केजेपी21 भारत में जन्मी तीसरी मादाचीता है जिसने बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि यह विकास भारत में चीते की आबादी की अगली पीढ़ी के उद्भव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। श्री यादव ने कहा कि पांच शावकों का जन्म भारत में बोत्सवाना वंश की शुरुआतका भी प्रतीक है, क्योंकि उनके पिता बोत्सवाना नर चीता हैं। उन्होंने कहा कि यहभारत में चीते की बढ़ती आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली जोड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने इस विकास को भारतीय धरती पर पैदा हुए चीतों की एक औरपीढ़ी के रूप में वर्णित किया, जिसने भारत में चीते के पुनर्वास की कहानी में एकनया अध्याय जोड़ दिया है।श्री यादव ने पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधकों और प्रोजेक्ट चीता से जुड़ेसभी लोगों को हार्दिक बधाई दी, जिनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासोंने विकास को संभव बनाया है। ***
-

डेजर्ट नेशनल पार्क जैसलमेर में पाले गए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू
जैसलमेर / गंभीर रूप से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, वन्यजीव सप्ताह 2026 के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (वीसी के माध्यम से) ने आज जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में कल…
-

“बिहार के पर्यावरण स्तंभ” पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट
पटना / बिहार के पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले 35 पर्यावरणविदों के जीवन एवं कार्यों को संकलित कर, तैयार की गई पुस्तक “बिहार के पर्यावरण स्तंभ” बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को पुस्तक के लेखक निशांत रंजन के द्वारा पिछले दिनों राजभवन, पटना में एक कार्यक्रम…
-

बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया
“इस बाघ T138 को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से बक्सा लाया गया है“नई दिल्ली / भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, 2 अक्तूबर को बुक्सा बाघ अभ्यारण्य (पश्चिम बंगाल) में एक बाघिन को छोड़ा गया। यह भारत के ‘वन्यजीव सप्ताह 2026’ की एक उपयुक्त शुरुआत है। इसके साथ…
-

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव बने नरेंद्र भूषण
नई दिल्ली ,01 अक्तूबर 2026/ उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी नरेंद्र भूषण ने भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाल लिया है। श्री भूषण को केंद्र और राज्य सरकारों में तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है। उन्हें ऊर्जा, बुनियादी…
Latest News

संयोजक

हमारी गौरैया और इनवारमेंट वैरियर्स
Hamari Gauraiya and Environment Warriors
*सम्पादक -डॉ .लीना
*सहायक सम्पादक -निशांत रंजन

उद्देश्य
विश्व गौरैया दिवस: एक साझा संकल्प
20 मार्च 2010 को जब विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत हुई, तो मकसद साफ था—इस नन्हीं जान को लुप्त होने से बचाना। इस मुहिम को मजबूती देते हुए दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त 2012 और बिहार सरकार ने 16 अप्रैल 2013 को गौरैया को अपना राजकीय पक्षी घोषित किया। तब से लेकर आज तक, सरकारी संस्थाओं और निजी संगठनों के साझा प्रयासों से गौरैया की ‘घर वापसी’ का अभियान निरंतर जारी है।
घर-आँगन, खेत-खलिहान में चहकने-फुदकने वाली गौरैया की घटती संख्या को रोकना और उनकी आबादी को बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना। उद्देश्य है सभी गौरैया संरक्षकों का …इसमें हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा(Hamari Gauraiya and Environment Warriors) भी शामिल है।
प्रधानमंत्री द्वारा गौरैया को संरक्षित करने को लेकर ‘मन की बात’ में कई बार सन्देश दिया गया हैं :- “विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नन्हीं गौरैया को हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और प्रदूषण के कारण घटती इनकी संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है, इसलिए घरों में दाना-पानी रखकर और घोंसले बनाकर इनके प्रति स्नेह और जिम्मेदारी निभाएं।“
हमारी पहल: पूर्णतः निस्वार्थ और जनहित में
यह वेबसाइट पूरी तरह से अवैतनिक,जनहित और सामाजिक सरोकार को समर्पित है। हमारा मंच किसी व्यक्ति या संगठन के लाभ के लिए नहीं, बल्कि केवल गौरैया और पर्यावरण संरक्षण की आवाज बनने के लिए है।
हमें आप लिख सकते हैं …आप हमें 📩 ईमेल करें: ilovesparrow68@gmail.com
🐦 आपकी भागीदारी जरूरी है: अगर आपके पास गौरैया और पर्यावरण संरक्षण संरक्षण से जुड़े अनुभव, प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ, गीत या शोधपरक आलेख हैं, तो हमें ज़रूर भेजें।
www.ilovesparrow.com वेबसाईट का उद्देश्य साफ़ है घर -घर गौरैया संरक्षण की पहल हो..साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण हो।
सम्पादक : डॉ लीना, सहायक सम्पादक : निशांत रंजन










