“राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र पटना ने राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर बिहार में डॉल्फिन संरक्षण व्यावहारिक बचाव तैयारी, निगरानी और समन्वित नदी संरक्षण पर वेबिनार का आयोजन किया”।
पटना / राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, की ओर से 05.10.2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर बिहार में डॉल्फिन संरक्षण व्यावहारिक बचाव तैयारी, निगरानी और समन्वित नदी संरक्षण पर वेबिनार का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में टीएसए फाउंडेशन इंडिया के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सिंह विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉल्फिन पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसमें भोजपुर, पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णियां, मोतिहारी, गोपालगंज और वैशाली के वन प्रमंडल पदाधिकारी, वनपाल, वनरक्षी पटना जू के प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवाद में डॉल्फिन बचाव एवं पुनर्वास, नदीय आवास प्रबंधन, क्षेत्रीय निगरानी, अंतर्विभागीय समन्वय और सहवर्ती जलीय जीवों के संरक्षण पर चर्चा हुई।
डॉ. सिंह ने उत्तर प्रदेश के अनुभवों के आधार पर सुरक्षित मैनुअल पकड़, हैंडलिंग, परिवहन, विमोचन स्थल के चयन और विमोचन पश्चात् निगरानी की प्रक्रिया को साझा किया। उन्होंने डॉल्फिन एम्बुलेंस, हॉटस्पॉट एवं नहर मानचित्रण, ध्वनिक पहचान, पशु चिकित्सा तैयारी और स्थानीय स्तर पर डॉल्फिन के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए संसु साथी मुहिम तथा सामुदायिक सूचना तंत्र पर प्रकाश डाला।
निदेशक, राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, पटना डॉल्फिन एवं अन्य जलीय जीवों की रक्षा के लिए जल्द ही मुख्यालय तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने की बात कही तथा इसी के साथ सभी प्रतिभागियों को सधन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया।














