“बाघों की सुरक्षा के लिए 2016 में कर्नाटक से लाए गए थे दोनों”
रामनगर, संवाददाता। कॉर्बेट/ नेशनल पार्क के झिरना रेंज में दो पालतू हाथी मंगलवार शाम रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। पार्क प्रशासन के अनुसार, आशंका है कि ये दोनों हाथी जंगली हाथियों के झुंड के साथ कहीं चले गए हैं। घंटों खोज के बाद भी देर रात तक उनका सुराग नहीं मिला।
कॉर्बेट पार्क में जंगल क्षेत्र और बाघों की सुरक्षा को लेकर साल 2016 मेंकर्नाटक से 12 हाथी मंगवाए गए थे। पांर्क की झिरना समेत सभी रेंजों को गश्त के लिए दो-दो हाथी दिए गए हैं। ‘तुंगा’ और ‘कपिला’ नाम की दो मादा हाथियों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कीझिरना रेंज में तैनात किया गया था। मंगलवार शाम दोनों रेंज कार्यालय क्षेत्र से दूर चले गए। इससे वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। पार्क की कई रेंजों की टीमें लगाकर हाथियों की तलाश की जा रही है। देर रात तक भी दोनों का पता नहीं चल सका।
पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि कई बार पालतू हाथी जंगली हाथियों के झुंड में शामिल हो जाते हैं।
(साभार -दैनिक हिंदुस्तान ,नई दिल्ली 20-5-26 )















