गौरैया की आँखें है कमाल: बिना मुड़े देख लेती है दायें-बाएं

संजय कुमार/ घरेलू गौरैया की छोटी और मासूम दिखने वाली आँखें वास्तव में प्रकृति की एक बेहतरीन इंजीनियरिंग हैं। इसकी आँखें गौरैया की असाधारण जीवनशैली को समझने में मदद करते हैं। आइए, इसकी आँखों की बनावट और देखने की क्षमता  को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं:- 3 लाख फोटोरिसेप्टर्स का असली मतलब: “हाई-डेफिनिशन” विज़न…

संजय कुमार/ घरेलू गौरैया की छोटी और मासूम दिखने वाली आँखें वास्तव में प्रकृति की एक बेहतरीन इंजीनियरिंग हैं। इसकी आँखें गौरैया की असाधारण जीवनशैली को समझने में मदद करते हैं। आइए, इसकी आँखों की बनावट और देखने की क्षमता  को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं:-

3 लाख फोटोरिसेप्टर्स का असली मतलब: “हाई-डेफिनिशन” विज़न होता है।

गौरैया की रेटिना में प्रति वर्ग मिलीमीटर लगभग  3,00000 फोटोरिसेप्टर होते हैं। इंसानों की तुलना में यह संख्या बहुत अधिक है। इसे एक आसान उदाहरण से समझ सकते हैं। जैसे किसी मोबाइल कैमरे का मेगापिक्सल जितना ज़्यादा होता है, उसकी फोटो उतनी ही साफ़ और ज़ूम करने पर भी नहीं फटती। ठीक वैसे ही, इतने सारे फोटोरिसेप्टर्स होने के कारण गौरैया को अपने आसपास की दुनिया अल्ट्रा 4K या एचडी क्वालिटी में दिखाई देती है। इसी वजह से वह हवा में उड़ते हुए या ऊँचाई पर बैठे हुए भी ज़मीन पर पड़े छोटे से छोटे अनाज के दाने या रेंगते हुए कीड़े को साफ़ देख लेती हैं। उनके लिए रंगों और आकृतियों की पहचान करना बहुत आसान हो जाता है। इसे  300 डिग्री का विज़न होता है। इंसान अपनी आँखों से सामने की तरफ लगभग 180 डिग्री तक ही देख सकते हैं। लेकिन बिना मुड़े यह सब कुछ देख लेती है। गौरैया की आँखें उनके सिर के दोनों तरफ स्थित होती हैं। इस वजह से चारों तरफ नज़र रखती है। इस बनावट की वजह से गौरैया का विज़ुअल फ़ील्ड लगभग 300 डिग्री तक फैल जाता है। यानी वे बिना अपना सिर घुमाए, लगभग अपने पीछे की चीज़ों को भी देख सकती हैं। गौरैया एक छोटा पक्षी है, जिसे बिल्ली, बाज़ या कौवे जैसे शिकारियों से हमेशा खतरा रहता है। 300 डिग्री की दृष्टि के कारण, अगर कोई शिकारी पीछे या बगल से भी हमला करने की कोशिश करता है, तो गौरैया को तुरंत पता चल जाता है और वह फ़ुर से उड़ जाती है।

गौरैया का मुख्य भोजन अनाज के दाने और छोटे कीड़े-मकोड़े हैं। कीड़े बहुत तेज़ी से चलते हैं, लेकिन गौरैया की आँखों की ‘मोशन सेंसिटिविटी’ गति को पकड़ने की क्षमता इतनी तेज़ होती है कि वह पलक झपकते ही फ़ुर से उड़ते हुए कीड़े की दिशा भांप लेती है और उसे अपनी चोंच में दबोच लेती है।

गौरैया की आँखें गहरी भूरी या काली होती हैं, जो उनके चेहरे पर चमकती हुई मोतियों जैसी लगती हैं। नर गौरैया की आँखें मादा की तुलना में तेज चमकीला होता है। प्रजनन के दौरान नर की आँखों में अजीब सी चमक दिखती है जबकि मादा की आँख शांत-शीतल दिखती है।

पक्षियों में एक खास पलक होती है जिसे ‘निक्टिटेटिंग मेम्ब्रेन’ या तीसरी पलक कहते हैं। यह एक पारदर्शी परत होती है। जब गौरैया हवा में उड़ती है, तो यह परत उसकी आँखों को धूल-मिट्टी और हवा के थपेड़ों से बचाती है, और साथ ही आँखों में नमी बनाए रखती है, वह भी बिना उसकी दृष्टि को रोके। संक्षेप में कहें, तो गौरैया की आँखें केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि उसके अस्तित्व, भोजन ढूंढने और दुश्मनों से बचने के लिए प्रकृति द्वारा दिया गया एक बेहद शक्तिशाली हथियार हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संयोजक

 हमारी गौरैया और इनवारमेंट वैरियर्स

Hamari Gauraiya and Environment Warriors

*सम्पादक -डॉ .लीना

*सहायक सम्पादक -निशांत रंजन

उद्देश्य

विश्व गौरैया दिवस: एक साझा संकल्प

20 मार्च 2010 को जब विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत हुई, तो मकसद साफ था—इस नन्हीं जान को लुप्त होने से बचाना। इस मुहिम को मजबूती देते हुए दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त 2012 और बिहार सरकार ने 16 अप्रैल 2013 को गौरैया को अपना राजकीय पक्षी घोषित किया। तब से लेकर आज तक, सरकारी संस्थाओं और निजी संगठनों के साझा प्रयासों से गौरैया की ‘घर वापसी’ का अभियान निरंतर जारी है।

घर-आँगन, खेत-खलिहान में चहकने-फुदकने वाली गौरैया की घटती संख्या को रोकना और उनकी आबादी को बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना। उद्देश्य है सभी गौरैया संरक्षकों का …इसमें हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा(Hamari Gauraiya and Environment Warriors) भी शामिल है।

प्रधानमंत्री द्वारा गौरैया को संरक्षित करने को लेकर ‘मन की बात’ में कई बार सन्देश दिया गया हैं :- “विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नन्हीं गौरैया को हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और प्रदूषण के कारण घटती इनकी संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है, इसलिए घरों में दाना-पानी रखकर और घोंसले बनाकर इनके प्रति स्नेह और जिम्मेदारी निभाएं।

हमारी पहल: पूर्णतः निस्वार्थ और जनहित में

यह वेबसाइट पूरी तरह से अवैतनिक,जनहित और सामाजिक सरोकार को समर्पित है। हमारा मंच किसी व्यक्ति या संगठन के लाभ के लिए नहीं, बल्कि केवल गौरैया और पर्यावरण संरक्षण की आवाज बनने के लिए है।

हमें आप लिख सकते हैं …आप हमें  📩 ईमेल करें: ilovesparrow68@gmail.com

🐦 आपकी भागीदारी जरूरी है: अगर आपके पास गौरैया और पर्यावरण संरक्षण संरक्षण से जुड़े अनुभव, प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ, गीत या शोधपरक आलेख हैं, तो हमें ज़रूर भेजें।

www.ilovesparrow.com वेबसाईट का उद्देश्य साफ़ है घर -घर गौरैया संरक्षण की पहल हो..साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण हो।

सम्पादक : डॉ लीना, सहायक सम्पादक : निशांत रंजन