सोनपुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण पर चलाया विशेष अभियान

सोनपुर,23-5-2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की विस्तृत समीक्षा की…

सोनपुर,23-5-2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि प्लास्टिक कचरे के प्रभावी एवं वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर संचालित वेंडर स्टॉल्स की सघन निगरानी हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया तथा संबंधित वेंडरों को पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

सोनपुर मंडल द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखना, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना तथा यात्रियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मंडल प्रशासन ने सभी रेल कर्मचारियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत करते हुए हरित भविष्य की दिशा में सार्थक कदम उठा रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संयोजक

 हमारी गौरैया और इनवारमेंट वैरियर्स

Hamari Gauraiya and Environment Warriors

*सम्पादक -डॉ .लीना

*सहायक सम्पादक -निशांत रंजन

उद्देश्य

विश्व गौरैया दिवस: एक साझा संकल्प

20 मार्च 2010 को जब विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत हुई, तो मकसद साफ था—इस नन्हीं जान को लुप्त होने से बचाना। इस मुहिम को मजबूती देते हुए दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त 2012 और बिहार सरकार ने 16 अप्रैल 2013 को गौरैया को अपना राजकीय पक्षी घोषित किया। तब से लेकर आज तक, सरकारी संस्थाओं और निजी संगठनों के साझा प्रयासों से गौरैया की ‘घर वापसी’ का अभियान निरंतर जारी है।

घर-आँगन, खेत-खलिहान में चहकने-फुदकने वाली गौरैया की घटती संख्या को रोकना और उनकी आबादी को बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना। उद्देश्य है सभी गौरैया संरक्षकों का …इसमें हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा(Hamari Gauraiya and Environment Warriors) भी शामिल है।

प्रधानमंत्री द्वारा गौरैया को संरक्षित करने को लेकर ‘मन की बात’ में कई बार सन्देश दिया गया हैं :- “विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नन्हीं गौरैया को हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और प्रदूषण के कारण घटती इनकी संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है, इसलिए घरों में दाना-पानी रखकर और घोंसले बनाकर इनके प्रति स्नेह और जिम्मेदारी निभाएं।

हमारी पहल: पूर्णतः निस्वार्थ और जनहित में

यह वेबसाइट पूरी तरह से अवैतनिक,जनहित और सामाजिक सरोकार को समर्पित है। हमारा मंच किसी व्यक्ति या संगठन के लाभ के लिए नहीं, बल्कि केवल गौरैया और पर्यावरण संरक्षण की आवाज बनने के लिए है।

हमें आप लिख सकते हैं …आप हमें  📩 ईमेल करें: ilovesparrow68@gmail.com

🐦 आपकी भागीदारी जरूरी है: अगर आपके पास गौरैया और पर्यावरण संरक्षण संरक्षण से जुड़े अनुभव, प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ, गीत या शोधपरक आलेख हैं, तो हमें ज़रूर भेजें।

www.ilovesparrow.com वेबसाईट का उद्देश्य साफ़ है घर -घर गौरैया संरक्षण की पहल हो..साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण हो।

सम्पादक : डॉ लीना, सहायक सम्पादक : निशांत रंजन