सोनपुर : 18 मई 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर सोमवार को सोनपुर मंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
अभियान के दौरान यात्रियों को “Carry Your Own Water Bottle” संदेश के माध्यम से पुनः उपयोग में लाई जाने वाली पानी की बोतलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों, पर्यावरण पर उसके नकारात्मक प्रभाव एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।



रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसरों में पोस्टर, बैनर एवं जनसंपर्क माध्यमों के जरिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। यात्रियों से पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की गई। सोनपुर मंडल द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।















