दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026
नई दिल्ली। बिहार के राजगीर जू सफारी की फिल्म ‘द वाइल्ड कॉल’ को दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का पुरस्कार मिला है ‘द वाइल्ड कॉल’ 12 मिनट की अत्याधुनिक 180 डिग्री इमर्सिव एनीमेटेड वन्यजीव फिल्म है। 16वां दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026, 30 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
‘द वाइल्ड कॉल’, फिल्म का निर्माण राजगीर जू सफारी एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन बिहार नवीन वन सेवा के अधिकारी एस. फरीद और अजहरुद्दीन सुलेमान ने किया है। फिल्म में आधुनिक एनीमेशन तकनीक और रचनात्मक दृष्टिकोण का शानदार पुट है, वहीं प्रसिद्ध संगीतकार विवेक बेथोना द्वारा संगीत दिया गया है।
‘द वाइल्ड कॉल’सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और पर्यावरणयी यात्रा है। फिल्म में शेर और बाघ के शावकों की कहानी है जिसके माध्यम से भारत की समृद्ध जैव-विविधता को दशार्या गया है। फिल्म में भारतीय हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, पश्चिमी घाट, हिमालय, थार मरुस्थल और भारतीय महासागर जैसे विविध पारिस्थितिक क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को 23 प्रमुख वन्यजीव प्रजातियों से परिचित कराते हुए प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को मजबूत करती है। फिल्म में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह उपलब्धि न केवल राजगीर जू सफारी के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है। साथ ही बिहार की पर्यावरण शिक्षा, पारिस्थितिक पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बढ़ती पहचान को दशार्ता भी है। उपलब्धि पर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम कहते हैं, द वाइल्ड कॉल की यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। हमने इसे वैश्विक स्तर की तकनीक और उच्च रचनात्मक मानकों के साथ तैयार किया है।
—-















