ओजोन परत संरक्षण के लिए हो सामूहिक प्रयास

जोन दिवस पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से संगोष्ठी आयोजित पटना, 16 सितंबर। हर वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी के समताप मंडल में मौजूद ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली…

जोन दिवस पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से संगोष्ठी आयोजित

पटना, 16 सितंबर। हर वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी के समताप मंडल में मौजूद ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस वर्ष का विषय “वैश्विक प्रयासों के माध्यम से ओजोन परत का संरक्षण, एक शीतल ग्रह के लिए” रखा गया है।

विश्व ओजोन दिवस के मद्देनजर बुधवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्षद के सदस्य-सचिव नीरज नारायण ने कहा कि धरती के सामने मौजूद प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी प्रतिक्रिया और कार्य योजना महत्वपूर्ण है। विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित यह कार्यशाला इस दिशा में उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि कम लागत वाले और बेहतर वैकल्पिक पदार्थों के उपयोग से ओजोन परत के संरक्षण में मदद मिल सकती है।

मौके पर अतिथि वक्ता दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. पार्थ सारथी ने वायुमंडल की ऊपरी परत में ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उपयोग से ओजोन स्तर में होने वाली कमी की प्रक्रिया की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानवीय गतिविधियों से होने वाले उत्सर्जन के कारण बनने वाला सतही ओजोन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने समतापमंडलीय ओजोन और सतही ओजोन के बीच अंतर को भी स्पष्ट किया।

पर्षद के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार ने विश्व ओजोन दिवस-2026 की थीम की पृष्ठभूमि में ओजोन परत, इसके क्षरण के लिए जिम्मेदार पदार्थों तथा उनके चरणबद्ध उन्मूलन के लिए किए गए वैश्विक और राष्ट्रीय प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन परत की रक्षा के लिए किया गया एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसके तहत ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उत्पादन, आयात, निर्यात और उपयोग को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। भारत में भी इन पदार्थों के नियमन के लिए नियम बनाए गए हैं।

डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय सहयोग की एक सफल मिसाल माना जाता है। वर्ष 2016 में हुए किगाली संशोधन के तहत हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (एचएफसी) के उपयोग को विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से कम करने का निर्णय लिया गया। इससे ओजोन परत की रक्षा के साथ-साथ वैश्विक तापवृद्धि को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक आकलनों के अनुसार, ओजोन परत के संरक्षण के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयास सकारात्मक दिशा में हैं। मौजूदा नीतियों और प्रयासों के जारी रहने पर अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत के 1980 के स्तर के आसपास वर्ष 2066 तक, आर्कटिक क्षेत्र में 2045 तक और वैश्विक औसत के स्तर पर 2040 तक पहुंचने का अनुमान है।

कार्यक्रम में पर्षद के सदस्य-सचिव नीरज नारायण, वैज्ञानिक एवं अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालयों के पदाधिकारी तथा अन्य लोग शामिल हुए। संगोष्ठी में ओजोन परत के महत्व, इसके संरक्षण और व्यक्तिगत स्तर पर अपनाए जा सकने वाले व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में पर्षद के वैज्ञानिक अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत के संरक्षण के लिए सरकार, संस्थाओं और आम लोगों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संयोजक

 हमारी गौरैया और इनवारमेंट वैरियर्स

Hamari Gauraiya and Environment Warriors

*सम्पादक -डॉ .लीना

*सहायक सम्पादक -निशांत रंजन

उद्देश्य

विश्व गौरैया दिवस: एक साझा संकल्प

20 मार्च 2010 को जब विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत हुई, तो मकसद साफ था—इस नन्हीं जान को लुप्त होने से बचाना। इस मुहिम को मजबूती देते हुए दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त 2012 और बिहार सरकार ने 16 अप्रैल 2013 को गौरैया को अपना राजकीय पक्षी घोषित किया। तब से लेकर आज तक, सरकारी संस्थाओं और निजी संगठनों के साझा प्रयासों से गौरैया की ‘घर वापसी’ का अभियान निरंतर जारी है।

घर-आँगन, खेत-खलिहान में चहकने-फुदकने वाली गौरैया की घटती संख्या को रोकना और उनकी आबादी को बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना। उद्देश्य है सभी गौरैया संरक्षकों का …इसमें हमारी गौरैया और पर्यावरण योद्धा(Hamari Gauraiya and Environment Warriors) भी शामिल है।

प्रधानमंत्री द्वारा गौरैया को संरक्षित करने को लेकर ‘मन की बात’ में कई बार सन्देश दिया गया हैं :- “विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नन्हीं गौरैया को हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और प्रदूषण के कारण घटती इनकी संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है, इसलिए घरों में दाना-पानी रखकर और घोंसले बनाकर इनके प्रति स्नेह और जिम्मेदारी निभाएं।

हमारी पहल: पूर्णतः निस्वार्थ और जनहित में

यह वेबसाइट पूरी तरह से अवैतनिक,जनहित और सामाजिक सरोकार को समर्पित है। हमारा मंच किसी व्यक्ति या संगठन के लाभ के लिए नहीं, बल्कि केवल गौरैया और पर्यावरण संरक्षण की आवाज बनने के लिए है।

हमें आप लिख सकते हैं …आप हमें  📩 ईमेल करें: ilovesparrow68@gmail.com

🐦 आपकी भागीदारी जरूरी है: अगर आपके पास गौरैया और पर्यावरण संरक्षण संरक्षण से जुड़े अनुभव, प्रेरक कहानियाँ, कविताएँ, गीत या शोधपरक आलेख हैं, तो हमें ज़रूर भेजें।

www.ilovesparrow.com वेबसाईट का उद्देश्य साफ़ है घर -घर गौरैया संरक्षण की पहल हो..साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण हो।

सम्पादक : डॉ लीना, सहायक सम्पादक : निशांत रंजन